थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा थाना प्रांगण में खड़े लावारिस एवं सीज शुदा 57 वाहनों को नीलाम कराये जाने के संबंध मे
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कोतवाली शामली जनपद शामली से सम्बन्धित वर्ष 2016 से 2021 तक लावारिस/सीज शुदा कुल 57 दो पहिया वाहनों को नीलाम कराये जाने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था । माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी शामली एवं पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा एक संयुक्त टीम गठित की गयी, जिसमें श्रीमती निकिता शर्मा उपजिलाधिकारी शामली, श्री बिजेन्द्र सिंह भड़ाना क्षेत्राधिकारी नगर, श्री रोहित राजपूत सम्भागीय परिवहन अधिकारी शामली के अतिरिक्त श्री नेमचन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली सम्मिलित थे । संयुक्त टीम की उपस्थिति में वर्ष 2016 से 2021 तक लावारिस/ सीज शुदा कुल 57 दो पहिया वाहनों को नीलाम कराये जाने हेतु आज दिनांक 17.03.2023 को थाना प्रांगण में बोली दाताओं के साथ मूल्याकन कर नीलामी कराई गई । नीलाम हुए दो पहिया वाहनों से कुल तीन लाख सात हजार रूपये (3,07,000) की धनराशि प्राप्त हुई ।

0 Comments