थाना थानाभवन पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना थानाभवन पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
 आज दिनांक 17.03.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में थाना थानाभवन पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 01 अभियुक्त गौरव उर्फ गोलू पुत्र बिजेपाल निवासी ग्राम बन्तीखेड़ा थाना बाबरी जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना थानाभवन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
 ज्ञात हो कि दिनांक 04.03.2023 को थानाभवन क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना होने के संबंध में पीड़िता के परिजन द्वारा थाना थानाभवन पर नामजद लिखित तहरीर दाखिल की गई थी । दाखिला तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

Post a Comment

0 Comments