जनपद के पांच विकासखंड से 30 रसोइयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया

जनपद स्तरीय रसोईया पाककला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत निकट बीआरसी शामली में किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी शामली श्री शंभू नाथ तिवारी जी द्वारा रसोइयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता हेतु जनपद के पांच विकासखंड से 30 रसोइयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। आयोजित प्रतियोगिता हेतु निर्धारित निर्णायक समिति के सदस्य यथा इशक लाल प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली, श्रीमती सीमा वर्मा प्रधानाध्यापिका राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बनतीखेड़ा, श्रीमती रूबी रानी प्रवक्ता गृह विज्ञान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज ऊन,डॉ रोसी फातिमा स्वास्थ्य विभाग से महिला अधिकारी, शामली तथा विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभागी रसोईया द्वारा भोजन पकाए जाने का तरीका,पोस्टिक तत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, सभ्य व्यवहार आदि का मूल्यांकन तथा निर्धारण किया गयाl निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए परिणाम के अनुसार रसोईया पाक कला प्रतियोगिता की प्रथम विजेता श्रीमती सुदेश उच्च प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा थानाभवन, द्वितीय विजेता श्रीमती उषा उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेटा रिदान तथा तृतीय विजेता श्रीमती मुनेश प्राथमिक विद्यालय गढ़ीपुख़्ता-1 विकास क्षेत्र ऊन रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कृत कर, उनका प्रोत्साहन उत्साहवर्धन किया गया।प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र कुमार जिला समन्वय MDM द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में श्री इशक लाल प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली, श्री विश्वास कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, श्री सचिन रानी खंड शिक्षा अधिकारी, कैराना, प्रिंसी खंड शिक्षा अधिकारी शामली तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री खलील अहमद, श्री नवीन कुमार, श्री उपेंद्र, श्री महावीर सिंह, श्री गौरव कुमार, श्री योगेश राठी, श्री जनेश्वर प्रसाद, अखिलेश आनंद, श्री विजय कुमार, श्री अरविंद कुमार एवं अन्य अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री इश्क लाल जी द्वारा रसोइयों तथा अन्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गयाl इस अवसर पर प्रथम विजेता को ₹3500, द्वितीय विजेता को ₹2500, तीसरे विजेता को ₹1500 नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी रसोइयों को 500-₹500 नगद वितरित किए गएl

Post a Comment

0 Comments