महिलाओं को सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर उनके खाते धोखाधडी कर रुपये निकालने वाला 01 शातिर ठग गिरफ्तार,

थाना झिंझाना पुलिस द्वारा झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं को सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर उनके खाते धोखाधडी कर रुपये निकालने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, फिंगर डिवाईस मशीन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
दिनांक 16.03.2023 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी व अपराध की रोकथाम एवं अपराध में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना पर महिलाओं से धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित 01 अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी रविदास मन्दिर मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिसके कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त फिंगर डिवाईस मशीन, मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
 ज्ञात हो कि दिनांक 07.09.2022 को वादिया श्रीमती मीना पत्नी भोपाल निवासी ग्राम पिण्डौरा जनपद शामली के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर फिंगर डिवाईस मशीन का प्रयोग कर धोखाधड़ी से 10000/- रुपये निकालने के संबंध में थाना झिंझाना पर तहरीर दाखिल की गयी । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त मामले में विवेचक द्वारा विवेचनात्मक जांच में अभियुक्त के विरूद्ध साक्ष्य पाये गये थे तथा दिनांक 07.09.2022 को ही अभियुक्त द्वारा ग्राम पिण्डौरा में अन्य महिलाओं को प्रलोभन देकर फिंगर डिवाईस मशीन से पैसे निकाले थे । जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना झिंझाना पुलिस निरन्तर प्रयासरत थी । 
 गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरा मोबाइल नम्बर 7895620042 है, यह सिम जीओ कम्पनी की है, मैंने रीयल पे ऐप (RNFI) अपने मोबाइल में 1000/- रुपये की फीस अदा करके अपलोड करा रखा है मेरे रीयल पे ऐप का आई0डी0 नम्बर R00155112 हैं, फिंगर डिवाईस मशीन मौजूद है । मैं घूम फिर कर ऐसी जगह तलाश करता हूँ जहां केवल महिलाऐं बैठी हो कम पढी लिखी हो और उन महिलाओं को सरकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर उनके खाते में पैसे डलवाने का लालच देकर उनके आधार कार्ड का नम्बर व बैंक का अकाउण्ट नम्बर व बैंक के अकाउण्ट से कनैक्ट मोबाइल नम्बर की जानकारी कर लेता हूँ और इस फिंगर डिवाईस मशीन को डाटा केबिल के माध्यम से अपने मोबाइल से कनैक्ट करके बातों में उलझाकर चालाकी से उनके अंगुठे के निशान इस फिंगर डिवाईस मशीन में ले लेता हूँ जो स्वतः ही मोबाइल में लोड रीयल ऐप में पहुँच जाते है । रीयल पे ऐप में आधार कार्ड नम्बर डालकर पहले अकाउण्ट बैलेन्स चैक कर लेता हूँ और उनके खाते से अपने रीयल पे ऐप के बैलेट में ट्रान्सफर कर लेता हूँ इस प्रकार एक बार में 10 हजार से अधिक रुपये एक दिन में नही निकाले जा सकते है । मैने दिनांक 07.09.2022 को ग्राम पिण्डौरा में इसी तलाश में घूम रहा था तो उन तीनों महिलाऐं को मैंने सरकारी योजनाओं का लालच देकर रजिस्ट्रेशन कराकर इनके खाते में रुपये भिजवाने का लालच देकर मैंने इन तीनों के ही खातों से इसी प्रकार अपने रीयल ऐप के बोलेट में पैसे ट्रान्सफर कर लिए थे तथा सांय को अपने इस ऐप के बोलेट से अपने यू0को0 बैंक के अकाउण्ट नम्बर 08393211019275 में 20738 रुपये ट्रान्सफर कर लिए थे । बाद में अपने इस खाते से छोटे मोटे रुपये खर्च करने के बाद दिनांक 08.09.2022 को मैंने 25000/- रुपये अपने यू0को0 बैंक के अकाउण्ट से मुथूट फाईनेन्स में ट्रान्सफर कर दिये थे । आज भी मैं इस प्रकार की धोखाधडी करने की घटना करने के लिए आया था उसी दौरान पुलिस ने मुझे पकड़ लिया ।

Post a Comment

0 Comments