कैराना । ट्रैफिक पुलिस ने डग्गामारी में दौड़ रहे डग्गामार वाहनों में शामिल एक इको गाड़ी को सीज कर दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए।
गुरुवार को नगर के कांधला तिराहे, व मुख्यमार्ग पर यातायात पुलिस इंचार्ज संजय राणा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान कैराना-पानीपत रूट पर डग्गामारी में दौड़ रही एक ईको गाड़ी को पकड़कर सीज कर दिया गया, जिसको कोतवाली में पहुँचाया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दर्जनों दुपहिया एवं चुपहिया वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस के अभियान से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वही मार्गो पर निकले वाहन यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

0 Comments