पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित रहे आरोपी को गिरफतार कर भेजा जेल।


सलीम फ़ारुकी कैराना।

कैराना । पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

  गुरुवार को एसएसपी अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित आरोपित की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी इसरार पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गत 4 फरवरी को क्षेत्रान्तर्गत दुष्कर्म व छेडछाड करने के सम्बन्ध में प्रार्थिया द्वारा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने वांछित आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments