कैराना। सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में बाइक सवार ने टक्कर मार दी,जिसमें दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की दोपहर गुलशन नगर निवासी वृद्ध रहीसु अपनी पत्नी मोमिना के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत अपनी रिश्तेदारी से वापस कैराना लौट रहा था,जैसे ही रहीसु मुख्य पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित ग्राम काकोर में मस्जिद के निकट पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में उसने टक्कर मार दी,जिसमें दंपत्ति घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

0 Comments