दो वाहन चोर गिरफ्तार, कार व नगदी बरामद

 कोतवाली शामली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में दो वाहन चोर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गाड़ी के पार्टस बेचकर 42,100 रुपये बरामद की है। पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के अनुपालन में कोतवाली शामली पुलिस व एसओजी शामली ने वाहन चोर जावेद पुत्र शमीम निवासी गुलाम ओलिया कस्बा व थाना गंगोह जनपद सहारनपुर एवं मेहरबान पुत्र अय्यूब नि0 मौ0 सुभाषनगर सरवट फाटक के पास थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फनगर को गिरफ्तार किया है।बता दें कि गत 6 फरवरी को जावेद खान पुत्र लियाकत खान निवासी मौहल्ला गुलशन नगर थाना कोतवाली शामली द्वारा उसके घर के बाहर खड़ी उसकी मारूति जैन गाड़ी नम्बर एचआर-26एल-8567 चोरी एवं 3 फरवरी 2023 को वादी अशोक कुमार पुत्र बृजपाल शर्मा निवासी पटेल नगर कोतवाली शामली द्वारा उसकी स्विफ्ट गाड़ी नम्बर यूपी-19सी-5097 चोरी कर लेने और गत 25 दिसंबर 2022 आशीष शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा ने वेगनआर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नेमचंद ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर चोरी का खुलासा किया है।

Post a Comment

0 Comments