सस्पेंड दुकान को बहाल कराने का षड्यंत्र रच रहा डीलर


- दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर राशन डीलर पर फर्जी एफिडेविट तैयार कराने का लगाया आरोप

कैराना। दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर राशन डीलर पर फर्जी एफिडेविट तैयार कराकर सस्पेंड दुकान को बहाल कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

     बुधवार की प्रात कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी दर्जनों ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव को सौंपा। शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान अफशा पत्नी रज्जो के नाम आवंटित थी,जिसे गत 24 जनवरी को ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के दौरान भारी अनियमितताएं मिलने के कारण सस्पेंड कर दी गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर पति भोलेभाले लोगों को गुमराह करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झूठा आश्वासन देकर प्लेन एफिडेविट पर हस्ताक्षर व अंगूठा निशान लगवाकर उक्त प्रमाण पत्रों को अपनी सस्पेंड दुकान को बहाल करने में प्रयोग कर रहा है,जबकि अशिक्षित ग्रामीणों को इसकी कानों कान भी हवा नही है। ग्रामीणों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सस्पेंड दुकान को बहाल कराने का षड्यंत्र रचने वाले राशनडीलर पति पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र कृष्णपाल,वकील,बादल,
जयप्रकाश,अब्दुलवहीद व शौकीन सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त है।

Post a Comment

0 Comments