शामली जिला कांग्रेस व कैराना ब्लाक ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलाकर अभियान चलाया।
शामली जिला कांग्रेस कमेटी एवं कैराना कांग्रेस ब्लाक कमेटी ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कैराना ब्लाक के देहात आयॅपुरी में।
राहा चलते लोगों और दुकानदारों को माननीय राहुल गांधी जी की चिठ्ठी ओर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र वितरित किए गए। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल करार दिया गया है और महा महंगाई आसमान छू रही है और आप लोगों की कमर तोड रखी है इस महंगाई डायन ने बरोजगारी के शिकार हो रहे हैं पढ़ें लिखे युवा छात्र व अन्य दर दर की ठोकरें खा रहै है।
किसानों व्यापारियों मजदुरो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सत्तार प्रधान ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा की आज भारत देश की जनता की हालत रोजगार खत्म होने के कारण गम्भीर रूप ले चुकी है । भाजपा सरकार अपनी सत्ता की कुर्सी बचाने में लगी हुई है । जनता बेसब्र हो चुकी।
अब्दुल हाफ़ीज़ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा जाटव जिला उपाध्यक्ष , राशिद चोधरी जिला महासचिव, शमशीर खान नगर अध्यक्ष केराना, अरविंद झझोट जिला सचिव, इन्तज़ार ब्लाक अध्यक्ष किसान, खुर्शीद जिला सचिव, शहजाद, आदेश कश्यप,
जितेन्द्र कश्यप, नोशाद , नईम, आदि मौजूद रहे।

0 Comments