उत्तराखंड पुलिस ने नगर के मौहल्ला आलकलां से वारंटी को किया गिरफ्तार।



कैराना। दहेज उत्पीड़न के
मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे युवक को उत्तराखंड पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्तार किया।

बुधवार की देर रात्रि उत्तराखंड के ज्वालापुर से उपनिरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कैराना कोतवाली पहुंची,जहां उसने आमद दर्ज कराने के पश्चात स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के मोहल्ला आककला में स्थित एक मकान से दबिश के दौरान नदीम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ उत्तराखंड के ज्वालापुर ले गई। बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी दहेज के एक मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था,जिसके गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments