कैराना :शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय की अवेहलना करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जयकिशोर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि हरियाणा के मतलोड़ा में स्थित मोहल्ला मुंशी राम कलोनी निवासी महिपाल उर्फ काला पुत्र राय सिंह उर्फ श्याम सिंह के खिलाफ 2022 में आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय की ओर से आरोपित के एनबीडब्ल्यू जारी किए गए है। गत पन्द्रह दिन पूर्व धारा 82 सीआरपीसी का उद्घोषणा वारंट जारी किया गया। आरोपित महिपाल उर्फ काला जानबूझकर न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा है। न्यायालय की अवहेलना की धारा 174ए में मामला दर्ज कराया।
----

0 Comments