मारपीट प्रकरण में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज


कैराना। विवाह कार्यक्रम से घर लौटते समय चार लोगों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी सुरेंद्र पुत्र घसीराम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि उसका पुत्र 25 जनवरी की अलसुबाह एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था कि इसी दौरान मोहल्ला के ही चार लोगों ने रंजिश के चलते लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों राजेश उर्फ काला,कृष्णपाल उर्फ पप्पन,रोहित व अभि निवासीगण मोहल्ला बिसातियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments