विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सामान्य शिविर का किया गया आयोजन।



कैराना । विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का सामान्य एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित शिविर के अंतर्गत प्राचार्य डा योगेंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा हरेंद्र सिंह डा राकेश कुमार, डा राजेश अग्रवाल, डा हंसराज के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया। क्रीड़ा स्थल की साफ सफाई की तथा स्थानीय मलिन बस्ती में साफ सफाई हेतु लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा हरेंद्र सिंह ने स्वयं सेवकों का आव्हान करते हुए कहा कि युवा यदि स्वच्छता के प्रति जागरूक हो जाए तो पूरे देश को स्वच्छ बना सकते हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगो को वाहन चलाते समय बरतने वाली सावधानियों के विषय में भी जागरूक किया। रैली में एन सीसी प्रभारी रामकुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने भी सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments