एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने गत रात्रि कोतवाली का किया निरीक्षण, आगामी पालिका परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।





सलीम फ़ारुकी कैराना 


- एएसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण


कैराना। एएसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण के दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          रविवार को एएसपी शामली ओपी सिंह ने कोतवाली कैराना पहुंच कर कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय व अभिलेखों के रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया।

       उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अमल में लाने और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments