शामली एसएसपी को लगाया पुलिसिया मार्क


उत्तर प्रदेश पुलिस को भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री जी द्वारा 13 नवम्बर 1952 को माननीय राष्ट्रपति जी का ‘रंग’ प्राप्त करने वाला देश का पहला पुलिस बल प्राप्त होने का गौरव प्राप्त है । उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए समस्त पुलिस बलों में इस तरह का सम्मान मिलना बड़े गर्व की बात है । आजादी का अमृत महोत्सव और राष्ट्र की 75 साल की अथक सेवा का जश्न मनाने और बेहतर और अधिक प्रभावी पुलिसिंग के लिए दिनांक 01.11.2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक श्री देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्वयं अपनी वर्दी पर ‘रंगों’ के सम्मान के निशान के रूप में ‘इन्सिग्निया’ (सम्मान सूचक चिन्ह) को धारण कर उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को वर्दी पर धारण करने हेतु निर्देशित किया गया था । 
 जिसके क्रम में आज दिनांक 14.11.2022 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक की वर्दी पर अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय शामली में सम्मान सूचक चिन्ह लगाया गया तथा सभी अधिकारियों श्री विजेन्द्र सिंह भडाना क्षेत्राधिकारी कोतवाली व श्रीमती श्रेष्ठा ठाकुर क्षेत्राधिकारी थानाभवन द्वारा एक दूसरे की वर्दी पर सम्मान सूचक चिन्ह लगाया गया । इसी दौरान पुलिस अधीक्षक शामली द्नारा जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को सम्मान सूचक चिन्ह धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । 

Post a Comment

0 Comments