नगर के निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।सलीम फ़ारुकी कैराना।




 कैराना।रविवार को निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन (रजि0) का कार्यकर्ता सम्मेलन मौहल्ला नवाब दरवाज़ा कैराना पर आयोजित किया गया । कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के द्वारा 28 जुलाई 2022 को घोषित की गई कार्यकारिणी में संशोधन करते हुए कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से निकाल बाहर किया गया। सहारनपुर ज़िलाध्यक्ष को हटाकर उसके स्थान पर सानी चौधरी को जिलाध्यक्ष सहारनपुर बनाया गया साथ ही कुर्रत मेहंदी को प्रभारी जनपद मु० नगर, अज़ीम सिद्दीकी को प्रभारी जनपद' सहारनपुर, आशीष को ब्लॉक अध्यक्ष कैराना, सुहैल झण्डू को विधानसभा अध्यक्ष' कैराना, शेरम अंसारी को कार्यालय प्रमुख के रूप में नियुक्ति दी गई आज के कार्यक्रम में 2दर्जन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई संगठन के संस्थापक सदस्यों ने सर्वसम्मति से उ0प्र0 में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति न होने तक संगठन अध्यक्ष शमून उस्मानी को प्रदेश अध्यक्ष (उ०प्र०) अतिरिक्त प्रभार का प्रभार ग्रहण कराया। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज की निरन्तर सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान साकिब, आशीष, सचिन राजपूत, शाहजहान, , फरमान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments