नगर के व्यापारी मंडल ने कैंडल मार्च निकाला,
श्रद्धा के हत्यारे को फांसी देने की मांग की।
श्रद्धा बेटी के हत्यारे आफताब अमीन पूना वाला को सार्वजनिक फाँसी दिये जाने की मांग।
राष्ट्रपति के नाम एडिशनल एसपी ओपी सिंह को सोंपा ज्ञापन।
मांग पत्र में कहा गया है मुम्बई के पालघर की रहने वाली श्रद्धा की दिल्ली में निर्मम हत्या के आरोपित आफताब अमीन पूना वाला जो कि इंसान के रूप में शैतान आफताब है जिसने बड़ी बेरहमी से श्रद्धा के शरीर के आ टुकड़े किये और आस पास के लोगों को उसके इस दुर्दान्त कृत्य की भनक तक नहीं लगने दी आफताब के अन्य लड़कियों से भी सम्बन्ध सामने आये है ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें किसी संस्था का हाथ हो सकता है और यदि इस प्रकरण की जाँच एनआईए) से करायी जाये तो आतंकवादी कनेक्शन भी मिल सकते है। इस लिए व्यापार मण्डल की नगर ईकाई कैराना के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मण्डल कैराना की पूरी टीम आफताब पूनावाला को जल्द से जल्द सार्वजनिक फाँसी दिलाये जाने की माँग करती है। अतः आपसे सानुरोध प्रार्थना है कि आफताब पूना वाला को श्रद्धा की निर्मम हत्या
किये जाने के आरोप में जल्द से जल्द सार्वजनिक फॉसी दिलाये जाने की मांग की है।
अनिल कुमार गुप्ता
अध्यक्ष व्यापार मण्डल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य व्यापार मंडल उपस्थित रहे।

0 Comments