अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी हो न्याय से लाभान्वित।



सलीम फ़ारुकी कैराना।


:-विधि आयोग के चेयरमैन एवं उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान का बार भवन में हुआ भव्य स्वागत
:-कहा, सार्थक होनी चाहिए सस्ते व सुलभ न्याय की परिभाषा, बार और बेंच के मध्य स्थापित हो मधुर सम्बन्ध
कैराना। भारतीय विधि आयोग के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान का बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी न्याय से लाभान्वित होना चाहिए। सस्ते और सुलभ न्याय की अवधारणा को सार्थक करने हेतु न्यायिक प्रक्रिया की जटिलताओं को दूर किया जाना आवश्यक है।

बुधवार को लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन तथा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बलबीर सिंह चौहान कैराना पहुंचे। जहां पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि न्याय की अवधारणा के अनुरूप समाज में अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी सस्ते एवं सुलभ न्याय का भागीदार होना चाहिए। इसके लिए न्यायिक प्रक्रियाओं की जटिलता को दूर किया जाना जरूरी है। अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि महाराष्ट्र के एक आम वादकारी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर चालीस वर्ष पुराने मामले में उन्होंने मुआवजा दिलवाया था। उन्होंने बार और बेंच के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित किये जाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार वशिष्ठ एवं संचालन महासचिव जावेद चौधरी ने किया। इस दौरान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला जज गिरीश कुमार वैश्य, सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार वर्मा, एसडीएम शिवप्रकाश यादव, इंतज़ार अहमद, दिनेशचंद शर्मा, प्रेमचंद, ओपी कौशिक, खड़क सिंह चौहान, अशोक कुमार, मुनेंद्र चौधरी, नसीम अहमद, शगुन मित्तल, मेहरबान कुरैशी, मनीष कौशिक, नीरज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments