शामली ओवरलोड वाहनों पर आरटीओ विभाग ने कसा शिकंजा


शामली : क्षेत्र में ओवरलोड तथा बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) विभाग की एक टीम ने एआरटीओ रोहित के नेतृत्व में पुलिस बल की सहायता से एक अभियान चलाकर कई रेत खनन में चल रहे हैं ओवरलोड वाहन सीज किए गए। विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र के यमुना ब्रिज चेक पोस्ट पर की गई। आरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर कसे गए शिकंजे से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया

बता दें कि क्षेत्र में इस समय ओवरलोड वाहनों की भरमार है। ऐसे में यह वाहन सड़कों पर दौड़कर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लेकिन इस संदर्भ में रोकथाम के लिए आरटीओ विभाग ने मंगलवार को एक अभियान चलाकर वाहनों के चालान काट उन्हें पुलिस के कब्जे करवा दिया 
आरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर चलाए गए अभियान के क्रम में जिन वाहनों को आरटीओ के द्वारा पकड़ा गया है, उनका मौके पर ही ई-चालान यानी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत चालान काटे गए। इनमें विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना वसूला।

Post a Comment

0 Comments