।
कैराना।विजय पथिक डिग्री कॉलेज कैराना के नवयुवक ईदगाह प्रांगण में विशेष योगा मेडिकल एक्सरसाइज की ट्रेनिंग से लाभान्वित करने के प्रण के साथ हो रहे हैं तैयार।*
डर्बिक योगा (मेडिकल एक्सरसाइज) एंड स्पोर्ट्स अकैडमी कैराना के मुख्य प्रशिक्षक मास्टर जिया उल इस्लाम द्वारा आयोजित दो दिवसीय असाधारण अंदाज से की जाने वाली विशेष योगा मेडिकल एक्सरसाइज की वर्कशॉप में सीखने और सिखाने के उद्देश्य से भाग लेने के लिए विजय पथिक डिग्री कॉलेज के नवयुवक छात्रों ने भाग लिया।
खुशी की बात यह है की विजय पथिक डिग्री कॉलेज के यह नवयुवक इन मेडिकल एक्सरसाइज की असरदार, लाभकारी, विशिष्ट और चयनित तकनीक जोकि सन 1985 से यूरोपीयन डॉक्टरों और भारत सरकार की पसंदीदा बनी हुई है और भारत सरकार के स्कूलों के पाठ्यक्रम में वर्ष 2015 से शामिल की गई हैं की जागरूकता कैराना के समाज और स्कूलों में कराएंगे।
अब्दुल समी ने कहा कि आज के और 21वीं सदी के हालात, मानसिक दबाव, असंतुष्ट एवं निष्क्रिय जीवन शैली, दूषित वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों, लगातार बढ़ते हुए अप्राकृतिक खान-पान, रहन-सहन की बुरी आदतों भरे हालात को ध्यान में रखते हुए समझदारी इसी बात में है कि विशिष्ट मेडिकल एक्सरसाइज की तकनीक द्वारा मन मस्तिष्क और शरीर का प्राकृतिक उपचार, सर्वांगीण विकास और मस्त-मस्त रखरखाव करने मैं ही समझदारी है।
मोहम्मद समीर ने कहा कि इन्हें अपनाने और शरीर की साधना सही करने में समय तो लगता है पर परिणाम उत्कृष्ट होते हैं, हम अपनी इम्यूनिटी बूस्टिंग करके स्वचालित रूप से कई बीमारियों को रोकते हैं, अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखते हैं और दीर्घायु तक स्वस्थ रहना आसान बनाते हैं।
इन अभ्यासों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए और स्कूलों के माध्यम से बच्चों को इन अभ्यासों को पढ़ाने की पद्धति के बारे में जागरूकता करने के उद्देश्य में सफलता का आशीर्वाद देते हुए भारत सरकार के भूतपूर्व प्रशिक्षण आयुक्त डॉक्टर बदरुल इस्लाम कैरनवी ने स्वयं कुछ अभ्यास इन समाजसेवी युवकों को कराए।
मोहम्मद अरमान ने कहा कि सुखद पहलू यह है कि नव युवकों ने ठान लिया है कि वह जल्द ही स्कूलों में इन अभ्यासों पर शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी करेगा जिसमें इन अभ्यास के चिकित्सा विज्ञान के 45 वर्षों के अनुभव के माध्यम से दस लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें काबिल और सक्षम बनाने के अनुभव को साझा करने के लिए दिल्ली से डॉक्टर बदरुल इस्लाम को आमंत्रित किया जाएगा।
विशेष योगा मेडिकल एक्सरसाइज की ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने में सराहनीय योगदान देने वालों; अब्दुल समी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शाद, मोहम्मद रऊफ इत्यादि मास्टर जियाउल इस्लाम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Comments