कैराना।ईदगाह के निकट कार की टक्कर से सड़क पर जा रही एक महिला और 4 बच्चे घायल हो गए।परिजन घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले अग्रिम कार्यवाही शुरू कर कार को अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि रविवार की शाम करीब 6 बजे ईदगाह पर तेज गति से आ रही कार ने सड़क पर पैदल चल रही नगर के मोहल्ला खेल कला निवासी 45 वर्षीय वसीमा , 4 वर्षीय बच्ची जोया, 8 वर्षीय बालक आहद, और दो अन्य बालकों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला और बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची।परिजन घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

0 Comments