जनपद शामली ने डायल 112 रेस्पॉन्स टाईम में सम्पूर्ण प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान ।

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में संचालित यूपी 112 परियोजना के अन्तर्गत जनपद शामली में संचालित पीआरवी द्वारा आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद शामली ने रेस्पॉन्स टाईम में सम्पूर्ण प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान ।
शिकायतकर्ता/पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए बिना देरी किये पुलिस के मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में पीआरवी वाहनों को यूपी-100 सेवा (परिवर्तित नाम यूपी-112) की शुरूआत की गयी थी । इस योजना के तहत जनपद शामली में भी यूपी-112 के पीआरवी वाहनों का संचालन प्रारम्भ किया गया था । इस सेवा के अन्तर्गत संचालित पीआरवी वाहनों को प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही किये जाने के लिए समय अवधि के महत्व को ध्यान में रखकर मौके पर पहुंचना होता है । इसी क्रम में मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 01.04.2022 को शिकायतकर्ता/पीड़ित की शिकायत पर शीघ्र अतिशीघ्र मौके पर पहुंचने एवं रेस्पॉंन्स टाइम को 10 मिनट से भी कम टाइम लाने के दिशा निर्देश निर्गत किए गए थे । जिसके क्रम में सम्पूर्ण प्रदेश में पुलिस की इस सेवा के अन्तर्गत चलने वाले पीआरवी वाहनों के रेस्पोन्स टाईम के आधार पर उनकी रेंकिग निर्धारित की गई थी । जिसमें पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक डायल-112 शामली के नेतृत्व में पीआरवी के समस्त वाहनों के रेस्पॉन्स टाईम पर सतत निगरानी की गयी । जिसके फलस्वरूप माह अक्टूबर में प्राप्त कुल 3429 शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने में जनपद शामली की डायल-112 द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाबी पाई है ।

Post a Comment

0 Comments