अनमोल हत्याकांड का खुलासा सिगरेट पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

थाना आदर्श मण्डी पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जलालपुर में हुई युवक की हत्या में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुख्य हत्याभियुक्त सहित 02 बाल अपचारी हिरासत में व 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व आलाकत्ल अवैध असलाह बरामद
     दिनांक 28.10.2022 को रात्रि समय 08.00 बजे ग्राम जलालपुर थाना आदर्शमण्डी निवासी अनमोल पुत्र प्रवीण अपने दोस्तों के साथ गाँव के ही रामपाल पुत्र बुधसिंह के यहां माता के जागरण में गया था उसी दौरान फोन पर बात करते हुए बाहर कोल्हू के पास पहुंचा तो कोल्हू के पास पहले से ही मौजूद आर्यन पुत्र जितेन्द्र निवासी जलालपुर थाना आदर्शमण्डी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनमोल की गोली मारकर हत्या कर दी । सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शामली, अपर पुलिस अधीक्षक शामली, क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक आदर्शमण्डी मय फोर्स के मौके पर पहुचे तथा घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये । थाना आदर्शमण्डी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । घटना के संबंध में मृतक अनमोल के चाचा श्री मोहित शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी ग्राम जलालपुर थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद जितेन्द्र पुत्र जलसिंह, आर्यन पुत्र जितेन्द्र, नवीन पुत्र संजय कश्यप निवासीगण ग्राम जलालपुर थाना आदर्शमण्डी व 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 231/2022 धारा 147, 302 भादवि में पंजीकृत किया गया। घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र ही गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा प्रभारी निरीक्षक आदर्शमण्डी, सर्विलांस टीम एवं एसओजी टीम को निर्देशित किया गया था । विवेचना के दौरान घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगणों शुभम पुत्र शीशपाल उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम पुरमाफी थाना झिंझाना, अरविन्द पुत्र ओमपाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जनपद मु0नगर, विनय पुत्र सतीश निवासी ग्राम जलालपुर थाना आदर्शमण्डी जनपद शामली के नाम प्रकाश में आये । गठित टीमों द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे । 
           इसी क्रम में दिनांक 30/31.10.2022 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना आदर्शमण्डी पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में सूचना पर करोड़ी रोड़ चौराहे से अनमोल की हत्या में शामिल मुख्य हत्याभियुक्त सहित 02 बालअपचारी हिरासत में व 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिनके कब्जे से आलाकत्ल, अवैध 02 तमंचे मय 01 खोखा/02 जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना आदर्शमण्डी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।  
*पूछताछ का विवरणः-* अपचारी मुख्य हत्याभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 22.10.22 को गांव में अनमोल उर्फ गोली पुत्र प्रवीण शर्मा निवासी ग्राम जलालपुर व उसके साथियो ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की थी। उसका बदला लेने के लिये मैंने दिनांक 28.10.22 को अपने चाचा विनय की टयूबवैल पर चाचा विनय पुत्र सतीश तथा शिवदत्त उर्फ अर्जुन पुत्र रामशरण व राहुल उर्फ धीरा पुत्र रामनिवास निवासी काकडा थाना शाहपुर मु0नगर तथा शुभम पुत्र शीशपाल निवासी पुरमाफी थाना झिंझाना को बुलाकर 12 बजे दिन मे अनमोल की हत्या करने की योजना बनायी । योजना के अनुसार समय करीब रात 8 बजे जलालपुर मे गांव के बाहर लगे गन्ने के कोल्हू के पास अनमोल उर्फ गोली अपने तीन साथियो के साथ जैसे ही कोल्हू के सामने सडक पर आया तो आर्यन ने कहा कि यही अनमोल है तो शुभम, राहुल, शिवदत्त ने कहा कि मार गोली इस पर। आर्यन ने अनमोल पर सामने से उसकी छाती में गोली मारकर हत्या कर दी और मो0सा0 अपाचे नम्बर DL-7SCG-0365 पर चारो बैठकर भाग गये तथा शुभम ने बताया कि मै अपने साथी आर्यन व अन्य के साथ मौके पर मौजूद था, यदि आर्यन का तमन्चा नही चलता तो मैं अपने तमन्चे से गोली मार देता । 

Post a Comment

0 Comments