पिता-पुत्रों पर सीसीटीवी कैमरा चुराने का आरोप

कैराना। मोहल्ला बिसातयान निवासी एक युवक ने मोहल्ले के तीन पिता-पुत्रों पर उसके आवास पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चोरी की घटना दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कस्बे के मोहल्ला बिसातयान निवासी नोमान ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति एवं उसके दो पुत्र उससे रंजिश रखते है। आरोपी आए दिन षड्यंत्र करके उसके खिलाफ झूठे शिकायती-पत्र देते रहते है। उसने सुरक्षा के दृष्टिगत अपने आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है। आरोप है कि बुधवार प्रातः करीब साढ़े आठ बजे उक्त व्यक्ति ने उसके आवास पर लगा सीसीटीवी कैमरा अपने पुत्रों से चोरी करवा दिया। चोरी की घटना मकान पर लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments