कैराना। त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर कस्बे की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
गोवर्धन व भैयादूज पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नजर आ रहा है। एसपी अभिषेक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को ड्रोन कैमरे से कस्बे के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की। इस दौरान कस्बे की गतिविधियों का बारीकी से परखा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी के चलते ड्रोन कैमरों से कस्बे की गतिविधियों को परखा गया है। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने लोगो से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

0 Comments