नगर में स्थित कटहरा धर्मशाला में गुरू तेजस्वी दास के सानिध्य में सत्संग एवम दीप दान का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु जी ने अपने मुख्य से अमृत वर्षा कर प्रव्चन दिए। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। सत्संग में भारी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने सत्संग सुनकर एवं प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश गर्ग साधु स्वीट्स वाले, साहब सिंह, शुभम, पवन पुलकित,संजीव, वैष्णव, सविता, सुधा एकता, सीमा आदि मौजूद रहे।

0 Comments