रेहड़े पर जा रहे जीजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साला घायल।





सलीम फ़ारुकी कैराना।

-मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा।

कैराना। देर रात्रि नगर के झाडखेड़ी रोड पर अपने साले के साथ रेहडे द्वारा जा रहे 28 वर्षिय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चोटे लगने से मौत हो गई। मृतक के साले को भी चोटें आई।
 सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 
सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की झाड खेड़ी रोड पर दो युवक घायल पड़े हैं और उनका रेहडा भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 28 वर्षीय सोनू निवासी सफा कॉलोनी कैराना को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू के साले अहमद निवासी राज नगर पानीपत रोड को मामूली चोट आई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य और कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मृतक के चाचा महबूब और भाई आस मोहम्मद ने बताया कि मृतक सोनू की बहन का तलाक हो गया था और ससुराल वालो के साथ विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने मृतक की बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वही सभासद प्रत्याशी आसिफ चौधरी ने अस्पताल में पहुंचकर पुलिस से घटना के संबंध में बात कर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments