कैराना। वार्ड सभासद ने शरारती तत्वों पर मोहल्ले में निर्माणाधीन नाली को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायती-पत्र दिया है।
कस्बे के वार्ड-21 के सभासद मोहम्मद शाहिद ने नपा ईओ इन्द्रपाल सिंह को शिकायती-पत्र देते हुए बताया कि उसके वार्ड में नगरपालिका द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन नाली को ध्वस्त कर दिया। इससे पालिका को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। सभासद ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
--
2 नवंबर को होगी सैन्य विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा
कैराना। कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्टर सैन्य विज्ञान विषय के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आगामी दो नवंबर को प्रातः नौ बजे सम्पन्न होगी।
उक्त आश्य की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र एवं प्रैक्टिकल फाइल समेत निर्धारित समय पर कॉमर्स भवन में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
--
संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष बने महीपाल शर्मा
कैराना। महीपाल शर्मा को उनके सहकर्मियों ने सर्वसम्मति से संग्रह अमीन संघ का अध्यक्ष चुना है। इसके अलावा, अजीत चौहान को उपाध्यक्ष तथा गौरव भारती को सचिव बनाया गया है, जबकि रामपाल सिंह को संगठन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान मुकेश शंकर व मुकेश पाल सिंह को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

0 Comments