पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत


कैराना: 4 नवंबर 
 पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर दीपावली के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारों के साथ-साथ नगर की प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

नगर के मोहल्ला आलकलां, पानीपत रोड स्थित चौधरी सीताब सिंह मार्केट में अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास एवं शिविर कार्यालय पर आयोजित समारोह में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हस्तियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी, प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी एकता, सद्भाव और एक-दूसरे की भावनाओं एवं धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि भारत की असली खूबसूरती उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और साझा सांस्कृतिक परंपराओं में निहित है। विभिन्न त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब आने तथा समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

सुधीर चौधरी ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने से सामाजिक रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही उन्होंने समारोह में शामिल संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचारों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे, शांति और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक वर्गों के बीच भी आपसी तालमेल बढ़ाने में सहायक होते हैं।

समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक महराब चौधरी, अब्दुल सत्तार चौधरी, रियासत अली ताबिश, संदीप इंसां, मोहम्मद यूसुफ त्यागी,एम. इकबाल हसन, अंसार सिद्दीकी, मेहरबान अली कैरानवी, अजमतुल्ला खान, स्वदेश पंवार, आशीष सैनी, देवराज चौहान, अनवारुल हक दाऊद, प्रधान मुंशा प्रधान, वाजिद अली, एहसान सैफी, एडवोकेट नसीम चौधरी, गुरदीप चौहान, इस्लाम बागवान और सलमान चौधरी सहित अनेक पत्रकारों एवं नगर की सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया। समारोह आपसी प्रेम, एकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments