हाजी डॉक्टर इकराम गोगवानवी के इंतकाल पर इलाके में शोक, बड़े अस्पताल भी रहे बंद


कैराना, 22 अक्टूबर
झिंझाना स्थित आईबीएम हॉस्पिटल के मालिक हाजी डॉक्टर इकराम गोगवानवी का पानीपत के बद्रीदास हॉस्पिटल में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गम के चलते शहर के बड़े अस्पताल भी बंद रहे।

गौरतलब है कि कैराना के तितरवाड़ा रोड पर भी मरहूम का अस्पताल है। उनके इंतकाल पर लोगों ने गहरे दुख का इजहार करते हुए मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की अपील की है।

अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

Post a Comment

0 Comments