बागपत स्थानांतरण पर जिला जज इंद्र प्रीत सिंह जोश को कैराना बार एसोसिएशन ने दी विदाई



बार भवन में आयोजित विदाई समारोह में जुटे न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता, राम कौशल बने शामली के नए जिला जज


कैराना। जनपद शामली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का बागपत स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन कैराना की ओर से बार भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न न्यायिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत की। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कौशल को जनपद शामली का नया जिला जज बनाया गया है।

कैराना स्थित बार भवन में आयोजित विदाई समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रिजेश कुमार शर्मा, अपर जिला जज प्रथम नवीन कुमार, एडीजे रेप एवं पॉक्सो अशोक भारतेंदु, एडीजे एफटीसी रितु नागर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षयदीप यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन आंचल कसाना तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन जिनत प्रवीण सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष अधिवक्ता ईशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता सरवेज जंग द्वारा किया गया। इस दौरान सचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

विदाई समारोह में अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, अधिवक्ता चौधरी शैलेन्द्र, नसीम अहमद, सालिम चौधरी, नीरज चौहान, इंतजार अहमद, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, जावेद अली चौहान, मुनेंद्र सिंह, मनीष कोशिक सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्र प्रीत सिंह जोश का स्थानांतरण जनपद बागपत के लिए हुआ है। उनके स्थान पर राम कौशल को जनपद शामली का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन कैराना की ओर से स्थानांतरित जिला जज के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ता समुदाय की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments