शिक्षा और मेहनत अगर मिलकर साथ दें तो सफलता निश्चित है। इस कहावत को सच साबित किया पंजीठ क्षेत्र की होनहार छात्राओं सोफिया चौधरी और बुजरा ने। दोनों ने मदरसा जामिया रहमतुल उलूम पंजीठ में आयोजित दीनियात विज्ञान व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन मदरसे के प्रिंसिपल हाफ़िज़ फारुख साहब और नाज़िम-तालीमात कारी इफ्तिख़ार के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सोफिया चौधरी पुत्री रियासत चौधरी और बुजरा पुत्री जमशेद अली ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में सिटी लेवल ट्रॉफ़ी जीतकर मदरसे का मान बढ़ाया था। यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, जिसने जामिया रहमतुल उलूम की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूती दी है।
विजेता छात्राओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मौलाना तहसीन साहब जर्नल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा हिंद वह मास्टर समीर सैफी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मुबारकबाद दीं।
कार्यक्रम की सफलता में कारी मुरसलीन मास्टर मुबारिक अली का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिता का सफल संचालन किया बल्कि विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस मौके पर हाजी मौलाना इन्तिज़ार साहब सहित मौलाना मुस्तकीम साहब व दीगर इमाम मसाजिद एवं अनेक शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

0 Comments