कैराना। पत्रकार संगठन कैराना के पूर्व अध्यक्ष संदीप इन्सां को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित एसडी संगम टीवी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। उनके सम्मानित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक मेहराब चौधरी और अध्यक्ष सुधीर चौधरी सहित संगठन के समस्त सदस्यों ने संदीप इन्सां को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि संदीप इन्सां को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पत्रकारिता जगत और पत्रकार संगठन कैराना के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संदीप इन्सां ने अपनी मेहनत, लगन, समर्पण और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। नोएडा में उन्हें सम्मानित किया जाना उनकी सेवाओं और कार्यों का महत्वपूर्ण सम्मान है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उम्मीद जताई कि संदीप इन्सां भविष्य में भी अपनी योग्यता, सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उनके जीवन में निरंतर सफलता, सम्मान और खुशहाली की कामना की। अंत में पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी, अध्यक्ष सुधीर चौधरी और संगठन के समस्त सदस्यों ने संदीप इन्सां को एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0 Comments