कैराना। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार रात कैराना कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द में विजिलेंस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कराए गए। विजिलेंस प्रभारी रोहिताश सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया। टीम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवीमन्दिर कैराना के प्रभारी अवर अभियंता अजय शर्मा और लाइनमैन भी शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की जांच की और अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की। अवर अभियंता अजय शर्मा ने लोगों से वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत इस्तेमाल करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद मोहल्ले में हलचल रही। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी नियमों का पालन करने को कहा है। साथ ही, बिजली चोरी मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। टीम में धीरज कुमार, उमेश पाल, सुधीर कुमार, उदित राठी आदि शामिल रहे।
सचित्र...

0 Comments