वाहनों के लिए नई सीरीज UP19Z शुरू, VIP नंबरों की बुकिंग 20 सितंबर से।
शामली। जिले में गैर परिवहन वाहनों के पंजीकरण के लिए वर्तमान UP19Y सीरीज पूरी होने के बाद अब नई पंजीयन सीरीज UP19Z शुरू की जा रही है। परिवहन विभाग ने नई सीरीज के आकर्षक और वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।विभाग के अनुसार सामान्य नंबरों की बुकिंग 19 सितंबर से शुरू होगी, जबकि फैंसी और वीआईपी नंबरों की बुकिंग 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से की जा सकेगी। वीआईपी नंबरों का आवंटन ई-ऑक्शन और FCFS (पहले आओ, पहले पाओ) व्यवस्था के तहत होगा। वाहन स्वामी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों की सूची देखकर अपनी पसंद का नंबर बुक कर सकेंगे। विभाग ने पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है, जिससे वाहन स्वामियों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

0 Comments