शनिवार को नगर पालिका में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , कर्मचारियों की हुई जांच। कैराना। नगर पालिका परिषद


कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शनिवार को पालिका के सफाई लिपिक मोहम्मद असलम के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पालिका कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

इस दौरान रक्तचाप, शुगर सहित

विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन को उपयोगी बताते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने में मदद मिलती है।

Post a Comment

0 Comments