कैराना। कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की हुई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से विगत एक जुलाई को कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी से चोरी की हुई बाइक बरामद हुई है। मामले के सम्बन्ध में पीड़ित रशीद अहमद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता ईशु उर्फ विशांत निवासी ग्राम सनौली कलां जनपद पानीपत हरियाणा बताया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है।

0 Comments