बाबरी:श्रावण मास के पावन अवसर पर थाना बाबरी क्षेत्र स्थित गांव बंतीखेड़ा पुलिस चेक पोस्ट के निकट संचालित कांवड़ सेवा शिविर में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद शिवभक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और “बोल बम” के जयकारों के साथ श्रद्धालु शिविर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। दूर-दूर से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कुछ समय के लिए शिविर में रुके, प्रसाद ग्रहण किया और विश्राम के बाद अपनी यात्रा आगे जारी रखी।
श्रावण मास में आयोजित इस सेवा शिविर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। बारिश की फुहारों के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा देखने लायक रही। शिविर में सेवा कर रहे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा को ही अपना सौभाग्य बताते हुए पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ व्यवस्थाओं को संभाला।
श्रावण मास में ऐसे सेवा शिविर न केवल कांवड़ यात्रियों को राहत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का भी सुंदर संदेश देते हैं।कांवड़ शिवर में नवीन दीवान जी,गुड्डू चौधरी,रामकुमार,अनिल शर्मा,मयंक शर्मा,प्रमोद,आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments