थाना बाबरी पुलिस की ओर से सार्वजनिक नीलामी की सूचना जारी की गई है। थाना बाबरी के प्रांगण में माल मुकदमाती और लावारिस कुल सात वाहनों की सार्वजनिक नीलामी कराई जाएगी।नीलामी 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे थाना बाबरी में आयोजित होगी। नीलामी में शामिल होने के इच्छुक ठेकेदार और व्यापारी 15 हजार रुपये अर्नेस्ट मनी के साथ निर्धारित समय पर थाना बाबरी में उपस्थित हो सकते हैं।थाना बाबरी के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने इच्छुक लोगों से समय पर पहुंचकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।

0 Comments