आम की खाली पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार- टाटा मैजिक से 25 पेटी शराब बरामद-


कैराना। कोतवाली पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक वाहन से आम की खाली पेटियों में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

रविवार को तीतरवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन सिंह अपनी टीम के साथ गांव सपहत मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में आम की खाली पेटियों के नीचे छिपाकर रखी गई 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से सोनू उर्फ भोलू पुत्र नरपाल, निवासी ग्राम शेरपुर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर तथा कुशल पुत्र रतनपाल, निवासी ग्राम ढाककी हुसैनपुर, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments