कैराना। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए मोहल्ला आर्यपुरी निवासी नदीम पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया।वोतलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।