कैराना।रविवार के दिन स्कूल के प्रांगण में लगे पेड़ पौधों की कटिंग करायी गयी जो इनकी खूबसूरत लुक के लिए बेहद जरूरी है। एक बार पेड़ लगाना आसान है लेकिन समय समय पर बच्चों की तरह इनकी देखभाल करनी पड़ती है । सिंचाई दवाई और खाद का ध्यान रखना पड़ता है । खूबसूरती के लिए कटाई छटाई भी जरूरी है । स्कूल समय में माली नहीं मिला तो आज रविवार को उसका फोन आया की आज समय है । अगर हम अपना काम ईमानदारी से करें तो स्कूल में काम बहुत है ।

0 Comments