कैराना। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए एक जुआरी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 580 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरी का चालान कर दिया है।
एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार गैर-कानूनी कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने सोमवार रात्रि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 580 रूपये की नकदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता फुरकान निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

0 Comments