भाकियू ने गुरदीप सिंह को सौंपी कैराना ब्लॉक अध्यक्ष की कमान



कैराना। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन का विस्तार करते हुए गांव अलकला निवासी गुरदीप सिंह पुत्र सिताब सिंह को कैराना ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व गुरदीप सिंह संगठन में जिला सचिव के पद पर नियुक्त थे। उनके कार्य, लगन और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।


मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष शांता प्रधान की ओर से गुरदीप सिंह के नाम मनोनयन पत्र जारी किया गया। इसमें उनसे संगठन की नीतियों, विचारों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने तथा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा जताई गई है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही क्षेत्र में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष शांता प्रधान ने गुरदीप सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments