हाथों में उनके पोस्टर और बैनर लेकर "बदल रहा कैराना" के नारों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


आज कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर मोदी मित्र अभियान के मुस्लिम पसमांदा प्रदेश मंत्री एवं कैराना लोकसभा प्रभारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) साजिद अली ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में योगीजी के पोस्टर लेकर गर्म जोशी के साथ जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

:महिलाओं ने भी लिया बड़ चढ़कर हिस्सा:
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने मुख्यमंत्री जी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

: सीएम योगी ने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
: मुख्यमंत्री ने कई नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

: जनसभा से पहले सीएम योगी द्वारा नवनिर्मित PAC वाहिनी का निरीक्षण भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments