जानलेवा हमले के मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार



कैराना : पुलिस ने महिला और युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस ने गांव मलकपुर निवासी गुफरान पुत्र यूनुस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में सद्दाम पुत्र हनीफ और उसकी पत्नी सन्नो ने उसकी पत्नी व भतीजी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सन्नो पत्नी सद्दाम निवासी ग्राम मलकपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने महिला आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

----

Post a Comment

0 Comments