एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का व्यापार मंडल ने किया सम्मान


कैराना, 18 जून। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी कैराना कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के उत्कृष्ट कार्यों एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र व पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष शिवम गोयल, महामंत्री मोहन कुच्छल, अध्यक्ष मजहर खान, वरिष्ठ महामंत्री फैजान अहमद, सचिन कुमार, अमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जावेद, राजीव कुमार, उपाध्यक्ष शौकीन अंसारी, नगर मंत्री नदीम फरीदी, दीपक गुप्ता, अनमोल सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments