समय के साथ चलें और तकनीक का उपयोग करना सीखें : राकेश सैनी



आज प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना में विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित अभिभावकों को जनगणना के विषय में जानकारी दी गयी की अभी जो होगी वो मकान गणना है उसे आप लोग बड़ी सरलता से खुद भी कर सकते हैं इस प्रक्रिया को स्व-गणना कहते हैं। स्व-गणना,जनगणना 2027 के तहत एक डिजिटल प्रक्रिया है । जिसमें नागरिक घर-घर आने वाले कर्मचारी का इंतज़ार किए बिना,आप अपने मोबाईल से ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपने परिवार और मकान का विवरण दर्ज कर सकते हैं । यह 16 भाषाओं में उपलब्ध एक सुरक्षित और तेज़ प्रक्रिया है, 33 प्रश्नों वाले फॉर्म में घर/परिवार की जानकारी (6 चरण) भरें और SE ID प्राप्त करें। यह प्रक्रिया 15-20 मिनट में पूरी होगी और 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जो अब शुरू हो चुकी है। समय के साथ चलें और तकनीक का उपयोग करना सीखें । जो समय के साथ नही चलता वो पिछड़ जाता है।

Post a Comment

0 Comments