कैराना : नगर में दो भाइयों के साथ मारपीट, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छह नामजद आरोपियो समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


मोहल्ला खेलकलां निवासी आबिद पुत्र आरिफ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया है कि 11 मई की रात उसका छोटा भाई जमील इदगाह रोड स्थित एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा तो आरोपियो ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अगले दिन उसके बड़े भाई आमिल पर भी हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना में आमिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने मामले में तालिब, इनाम, महबूब, सलमान, रहमान सहित छह नामजद आरोपियो तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।